एटीएम की समस्या को लेकर बैंक अधिकारियों से की शिकायत
देवगढ़| पिछले कई दिनों से एटीएम मशीन बंद पड़ी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल का प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के नेतृत्व में बैंक अधिकारियों से मिला। मंडल प्रवक्ता नीलेश कुमार जोशी ने बताया कि देवगढ़ नगर में पिछले कई दिनों से एटीएम को लेकर समस्या हो रही थी। समस्या को लेकर बैंकों के मैनेजर एवं आला अधिकारियों से मिला एवं एटीएम से संबंधित आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिस पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने 15 दिन में एटीएम संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तरुण मेवाड़ा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन गिरी गोस्वामी, नेता प्रतिपक्ष प्रदीप सिंह चौहान,पार्षद भूपेंद्र सिंह परिहार, किशन गोपाल खटीक,नगर प्रवक्ता नीलेश कुमार जोशी,रमेश खटीक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।