पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवगढ़: सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 25 अप्रैल को

देवगढ़: सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 25 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़| शाह विकास सेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन 25 अप्रैल को मेला ग्राउंड पर होगा। इस सम्मेलन में 26 जोड़ो का पंजीयन हो गया है। कार्यक्रम में उपहार सामग्री वितरित की गई। इस उपहार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देव जागरण संस्था देवगढ़ के अध्यक्ष अजय सोनी थे। उपहार सामग्री में दो सोने के, तीन चांदी के आभूषण, 21 बर्तन, बिस्तर, सहित घरेलू सामान, दुल्हा-दुल्हन की शादी का जोड़ा आदि सामग्री दी गईं। शाह विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रफीक मोहम्मद शाह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य विवाह में होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना, निर्धन परिवार की बालिकाओं का विवाह करवाना। विवाह के लिए संस्था के सहयोग में 15 हजार रुपए की बैंक एफडी, राज्य सरकार की ओर से कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...