जयंती पर शोभायात्राओं में सेनजी महाराज का गुणगान
भीम। सेन जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोग।
भास्कर टीम| जिलेभर से
संत शिरोमणि सेनजी महाराज की 718वीं जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर समाज की और से शोभायात्रा निकाली गई और विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। समस्त सेन समाज फरारा मंडल की ओर से वाहन रैली निकाली गई। जिला महासचिव दिनेशचंद्र सेन ने बताया कि फरारा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सेन की अध्यक्षता में सुबह सेनजी महाराज मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई और सेनजी महाराज की पूजा अर्चना कर धर्मसभा हुई। दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इसके बाद भोजन प्रसादी की गई। इससे पूर्व सुबह वाहन रैली निकाली गई। यह वाहन रैली पीपरड़ा बस स्टैंड, फरारा स्थित सेन जी महाराज के मंदिर तक निकाली गई। इस मौके पर बाल विवाह पर रोक, मृत्यु भोज नहीं करने, समाज सुधार के लिए निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष तुलसीराम, सचिव बाबूलाल, चर्तुभुज , फकीरचंद, शंकर,बद्रीलाल, लीलाधर, बाबूलाल, सुरेश, पुरण, मुकेश, जगदीश, सत्यनारायण, केशूलाल सहित सेन समाज के गणमान्य मौजूद थे।
सेन समाज ने शराब का सेवन नहीं करने का लिया संकल्प
भीम। सेन समाज ने सेन जयंती पर पुराना बंगला मार्ग से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान सेन समाज के महिला पुरुष एवं युवा बैंड की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे है। हॉस्पिटल रोड, सब्जी मंडी, पड़ाव होते हुए शोभायात्रा का समापन पुराना बंगला रोड मानारावजी का वास में समापन हुआ। साथ ही समाजजनों ने शराब का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। इस दौरान ओमप्रकाश सेन, शिवनारायण सेन, धनराज सेन, ललित कुमार आदि मौजूद थे।
देवगढ़| नगर में सेन समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के सेन मंदिर से शुरु हुई। जो विभिन्न मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में बेवाण लेकर चल रहे थे। रथ में सेनजी महाराज का छायाचित्र शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहा था। शोभायात्रा सेन मंदिर से प्रारंभ हुई। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, पार्षद शिल्पा सेन, ब्लॉक प्रधान महासचिव जानकी लाल, प्यारेलाल,ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद्र, संरक्षक सोहन मांडावाडा आदि मौजूद थे।
चारभुजा। सेन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा।