देवगढ़ | मुस्लिम समुदाय ने रमजान माह की शुरुआत के साथ ही पहला रोजा रखा गया। रमजान के पहले दिन शुक्रवार होने पर जुम्मे की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद, छीपों के मोहल्ले स्थित मदीना मस्जिद, वेद मोहल्ले स्थित मस्जिदों में नमाज अदा की। रमजान होने से नमाज अदा करने के लिए खासी भीड़ रही। मस्जिदों में मौलाना तनवीर आलम, मौलाना इरशाद आलम, मौलाना हसन फैजी ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान खुत्बा, जमात के साथ नमाज अदा करवाई और सलाम पढ़कर खुशहाली की दुआएं मांगी। एक-दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद दी। शुक्रवार को पहला रोजा 15 घंटे का रहा। इनमें बड़े-बुजुर्गों के साथ- साथ युवाओं और बच्चे भी रोजे रखे।
राजनगर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए।