कुंभलगढ़ | ग्राम पंचायत कणुजा के अटल सेवा केंद्र पर सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगा। इसमें विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़, एसडीओ गोविंदसिंह र|ू ने कई मामलों को हाथों-हाथ निपटाया। शिविर में आए ग्रामीणों ने विधायक राठौड़ ने योजनाओं के बारे में बताया। शिविर में प्रधान बाबूसिंह, बीडीओ रमेशचंद्र मीणा, टीडीआर रामखिलाड़ी ने पेंशन 15, पट्टा वितरण, 35 पालनहार, 2 खाद्य सुरक्षा के आवेदन आए।
स्वादडी शिविर में हुए 211 नामातंकरण : देवगढ़ | एसडीएम केआर चौहान की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर अटल सेवा केंद्र स्वादडी पर लगा। शिविर के दौरान तहसीलदार देवगढ़ हरेंद्र सिंह, प्रधान देवगढ़ उम्मेद सिंह चूंडावत मौजूद थे। शिविर में राजस्व विभाग के नामातंकरण 211, खाता दुरुस्ती 6, सहमति खाता विभाजन 26, सीमा ज्ञान 21 रास्ता खुलवाना 23, खाता दुरुस्ती-136 के 86 प्रकरणों के निस्तारण सहित अन्य विभागों में 24 आधार नामांकन तथा 12 भामाशाह नामांकन,20 सोशल हेल्थ कार्ड, 12 मिनी किट, 9 वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन लिए गए। अगला शिविर 24 मई को अटल सेवा केंद्र ताल पर होगा।
कुंभलगढ़ . न्याय आपके द्वार शिविर में पट्टा देते विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़।