देवगढ़| मारू दरवाजा अंदर मंगलवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ देवगढ़ की प्रतिभाओं का सम्मान होगा। डीवीएन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर भावेश मेवाड़ा ने बताया कि मंगलवार शाम 7 बजे से मारु दरवाजा अंदर सांस्कृतिक संध्या होगी, इसमें देवगढ़ नगर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। सड़क सुरक्षा को लेकर फैशन शो होगा। इसमें मिसेज इंडिया 2017 की परिधि भटनागर, मिस राजस्थान 2017 के गीतांली सिंह जज होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता होगी। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों का सम्मान होगा। देवगढ़ की प्रतिभाओं का भी सम्मान होगा। मुख्य अतिथि एसडीएम काशीराम चौहान होंगे।