- Hindi News
- National
- मंडावर में प्रश्नोत्तरी और क्विज प्रतियोगिता में पौधे और पुस्तकें देकर किया सम्मानित
मंडावर में प्रश्नोत्तरी और क्विज प्रतियोगिता में पौधे और पुस्तकें देकर किया सम्मानित
देवगढ़| राजसमंद जिले के भीम उपखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडावर में प्रश्नोत्तरी और क्विज प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन मंडावर सरपंच प्यारी रावत और सीनियर लोको पायलट जसवंत सिंह मंडावर की उपस्थिति और शिक्षाविद जयराम सिंह गहलोत और प्रदीप सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को औषधीय पौधे, उपयोगी बीज तथा पुस्तकें दी गई। इस अवसर पर पूरण सिंह डूंगावत, प्रेरक प्रेम सिंह चौहान, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे।