- Hindi News
- National
- कप्तान फिल्म के दृश्य आंजना गांव में शूट किए, शूटिंग देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी
कप्तान फिल्म के दृश्य आंजना गांव में शूट किए, शूटिंग देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी
देवगढ़ . इन दिनों देवगढ़ और आस-पास के प्राकृतिक स्थल पर कप्तान फिल्म की शूटिंग चल रही है। दूसरे दिन भी फिल्म की शूटिंग आंजना गांव में हुई। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए आस-पास के कई सारे गांवों के ग्रामीणों का जमावड़ा रहा। आंजना गांव में रविवार को ग्रामीण परिवेश के दृश्य शूट किए। फिल्म में देवगढ़ नगर के अनेक छात्र-छात्राएं भी भाग ले रहे है। वही फिल्म के हीरो सैफ अली खान को देखने के लिए लोगों को काफी भीड़ रही। सैफ को देखने के लिए कई सारे फैंस देव श्री होटल के आस-पास भी दिखाई देते है।