पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक शराबबंदी का ऐलान, नियम तोड़ने पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना

सामाजिक शराबबंदी का ऐलान, नियम तोड़ने पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | राजसमंद/ देवगढ़

मगरा क्षेत्र के भीम उपखंड की मंडावर पंचायत में आबकारी अधिनियम के तहत मतदान प्रक्रिया से शराबबंदी कराने के बाद रविवार को सामाजिक शराबबंदी के लिए महापंचायत हुई। इसमें शराब बेचने, स्टोरेज करने, हथकढ़ी शराब के निर्माण, परिवहन पर 51 हजार रुपए का जुर्माना तय किया है। महापंचायत दूधसिंह चौहान, सरपंच प्यारी रावत, नशामुक्ति अध्यक्ष भंवरसिंह रोहिड़ा, चुन्नासिंह चौहान, सर्कल अध्यक्ष पूरणसिंह डूंगावत, मीठूसिंह चौहान पन्नासिंह के आतिथ्य में हुई। महापंचायत में मंडावर पंचायत में शराबबंदी को पूर्णतया लागू करने के लिए सामाजिक प्रतिबंध लगाया। शराब के रखने, परिवहन, स्टोरेज, हथकड़ी निर्माण और शराब के पीने और पिलाने पर रोक लगाते हुए शराब निषेध कर दी है। शराबबंदी को लेकर पिछले दो वर्ष से सरपंच प्यारी रावत के सानिध्य में आबकारी अधिनियम के तहत आंदोलन चला और इसके बाद 20 जनवरी को हुए मतदान में शराब बंदी का जनादेश दिया था। इस पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक अप्रैल से मंडावर में आवंटित ठेका बंद कर दिया। मंडावर में शराब निषेध करते हुए पीने और पिलाने पर रोक, शादी, सूर्य पूजन, मायरा और अन्य किसी भी सामाजिक समारोह पर शराब के उपयोग पर रोक, त्योहारों पर शराब पर पाबंदी लगाई हैं‍ महापंचायत में वार्डपंच लालसिंह, गोकुलसिंह, सर्कल उपाध्यक्ष धूलसिंह, लालसिंह डूंगावत, बीजेपी अध्यक्ष नेतसिंह कनियात, महामंत्री मूलसिंह, जीवनसिंह डूंगावत, सूबेदार रामसिंह, विरदसिंह बामनिया सहित चौबीस मजरों के सर्वसमाज के लोग थे।

शराब की शिकायत पर भी लगेगा 11 हजार का जुर्माना

मंडावर पंचायत क्षेत्र में शराब बेचने, स्टोरेज करने, हथकड़ी निर्माण, परिवहन पर 51 हजार रुपए का जुर्माना तय किया। शराब पीकर घूमने, गाली गलौच करने पर 21 हजार रुपए का जुर्माना, शराब से संबंधित किसी भी शिकायत पर 11 हजार रुपए का जुर्माना तय किया गया।

राजसमंद . मंडावर की महापंचायत में मौजूद ग्रामीण।

सामाजिक शराबबंदी के लिए बनाई ग्राम सुरक्षा समिति

सामाजिक शराबबंदी में पूर्ण निगरानी के लिए ग्राम सुरक्षा कमेटी का गठन किया। इसमें अध्यक्ष-भंवरसिंह कनियात, उपाध्यक्ष कैप्टन-गणेशसिंह और चार प्रौढ़ सदस्य गोकुलसिंह पीथड़ा, थानेदार लालसिंह, भंवरसिंह रोहिड़ा, सूबेदार फतहसिंह चतरपुरा, धूलसिंह ढाक का चौड़ा, अासूसिंह, सोहनलाल, महिला सदस्य सुशीलादेवी रोहिड़ा, बीनादेवी ठाकड़ा, पुष्पादेवी, नैनीदेवी और युवा सदस्य में गोपालसिंह टेलर, लूम्बसिंह, तिलोकसिंह रावली, लक्ष्मणसिंह होली का थाक, प्रभुसिंह ढाक को बनाया। इसके अलावा चौबीस मजरों में सक्रिय टीम और चार राजस्व गांव ढाक का चौड़ा, मंडावर, चतरपुरा, रोहिड़ा की अलग कमेटी बनाई।

खबरें और भी हैं...