देवगढ़: सर्व धर्म समाज सामूहिक विवाह 25 को, तैयारियां जाेरों पर
देवगढ़| शाह विकास सेवा समिति की ओर से 25 अप्रैल को सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में अब तक 26 जोड़ों का पंजीयन हो गया। संस्थान का उद्देश्य विवाह में फिजूल खर्ची को रोकना है। वहीं निर्धन परिवार की बालिकाओं का विवाह करना। विवाह के लिए संस्था का सहयोग में 15 हजार रुपए की बैंक एफडी, दो सोने के, तीन चांदी के आभूषण व संस्थान की ओर से उपहार स्वरूप विभिन्न सामग्री दी जाएगी। सामूहिक विवाह के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। वहीं विधवा विवाह, दिव्यांग के विवाह की विशेष छूट रहेगी। विवाह पंजीयन के लिए वर व वधु पक्ष दोनों से 21-21 हजार रुपए लेकर पंजीयन कराया जा सकता है।