पंचायत स्तर पर वालीबॉल प्रतियोगिता होगी
देवगढ़| देव जागरण संस्था की ओर से तहसील स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के तृतीय चरण में पंचायत स्तरीय पर किया जाएगा। संस्था ने वर्ष 2016-2017 में पंचायत स्तर पर वालीबॉल प्रतियोगिता कराई थी। इसी क्रम में वर्ष 2018 में वापस संस्था की और से ग्राम पंचायत स्तर पर वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। यह जानकारी देव जागरण संस्था के अध्यक्ष अजय सोनी ने दी।