बबूल से कुंडेली बांध की पाल को खतरा, लोगों ने बताई हटाने की जरूरत
देवगढ़ | देवगढ़ का मुख्य पेयजल स्त्रोत कुंडेली बांध की पाल पर बबूल उगने से पाल को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले वर्ष कुंडेली बांध ओवरफ्लो हो गया था, तब लोगों ने सिंचाई विभाग से बबूल को निकलवाने की मांग की थी। इस पर कुछ बबूल निकाले गए। लेकिन अभी भी पूरी पाल पर बड़े बड़े बबूल के पेड़ उग रहे है। जिससे पाल को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले दिनों एसडीएम काशीराम चौहान के पेयजल समस्या को लेकर कुंडेली बांध पर मौका देखने के दौरान लोगों ने बताया कि कुंडेली बांध की पाल पर एक समय ऐसा था कि एक छोटा-सा बबूल नजर नही आता था। लेकिन इन दिनों पूरी पाल पर बबूल ही बबूल उग गए है। जल्द से जल्द बांध की पाल से जड़ों समेत पेड़ों को निकालने की मांग की।