देवगढ़ | आशापुरा नवयुवक मंडल बरजाल और नेहरू युवा केंद्र के सानिध्य में शनिवार को वालीबॉल प्रतियोगिता भीम प्रधान नरेंद्र बागड़ी, सरपंच जवानसिंह और पंचायत समिति सदस्य आनंदादेवी के आतिथ्य में शुरू हुई। प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम बरार को 2100 रुपए और उप विजेता बरजाल को 1100 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह ने बताया कि युवाओं को जोड़ने के लिए वालीबॉल प्रतियोगिता की गई। इसमें आसपास के गांवों की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान वार्ड पंच अमरसिंह, युवा नेता मदनसिंह, गजेंद्रसिंह, दीपक, रेफरी मोहनसिंह, लक्ष्मणलाल, मोड़सिंह, कर्मसिंह, तिलसिंह, अध्यापक आनंदसिंह, महामंत्री दिलीपसिंह सहित खिलाड़ी थे।