देवगढ़ | एसडीएम केआर चौहान की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार के तहत गुरुवार को अटल सेवा केंद्र सांगावास पर शिविर लगाया गया। बीईईओ रमेश कुमार कंसारा ने बताया कि शिविर में 23 आधार नामांकन किए गए। नवजात शिशुओं को दूध पिलाई और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म अदा की गई। शिविर के दौरान उपनिदेशक डॉ. आरके वर्मा की मौजूदगी में 40 हेल्थ कार्ड बांटे गए। शिविर में तहसीलदार देवगढ़ हरेंद्र सिंह, विकास अधिकारी राहुल बैरवा, सरपंच सांगावास थे। अगला शिविर का आयोजन 21 मई सोमवार को को अटल सेवा केंद्र स्वादड़ी पर लगेगा।
शिविर में 348 प्रकरण निपटाए : चारभुजा | ग्राम पंचायत टाडावाड़ा गुजरान के अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को राजस्व लोक अदालत शिविर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह र|ू की अध्यक्षता में लगा। शिविर में उपखंड क्षेत्र के 26 प्रकरणों का निस्तारण किया। जिसमें धारा 53/2 के एक प्रकरण, धारा 251 का एक प्रकरण, प्राथमिक डिग्री 1, धारा 0/39 का 1, प्रार्थना पत्र के 2, धारा 136 नाम प्रकरण के 17 मामले का निस्तारण किया। वहीं तहसील स्तर के तहसीलदार भूरा राम देवपाल ने 322 प्रकरणों का निस्तारण किया। जिसमें धारा 135 के 83 नामांतरण, खाता दुरुस्ती के 17 प्रकरण, खाता विभाजन बंटवारा के 11, धारा 251 मे रास्ते अवरूद्ध के प्रकरण 14, सीमा ज्ञान के 7 प्रकरण रिकॉर्ड की नकलें 153, आबादी विस्तार का 1 प्रकरण और अन्य मूल निवास, जाति व मृत्यु प्रमाण पत्र के कुल 36 मामलों का हाथों-हाथ निपटाए। शिविर में विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान वन विभाग के कोई अधिकारी मौके पर नहीं होने पर फोन पर फटकार लगाई। वहीं विधायक राठौड़ ने ग्रामीणों को पट्टे वितरण किए। शिविर में बीडीओ रमेश मीणा, प्रधान बाबूसिंह दसाणा, स्थानीय पटवारी नमोनारायण मीणा, रीडर लक्ष्मण लाल, पटवारी सुनील पालीवाल, राकेश मीणा, तुलसीराम मेघवाल, सरपंच जगदीश सुथार, सचिव बद्रीलाल आदि मौजूद थे।