देवगढ़ | नगर के तिराहों और चौराहों पर सांडों की भिड़ंत से आम राहगीर परेशान है। कभी-कभी तो दुर्घटनाएं भी हो जाती है। नगर में जगह-जगह बैल घूमते रहते है। इनकी लड़ाई में वाहनों को भी नुकसान होता है। दुकानों का सामान भी टूट जाता है। गुरुवार रात को भी मारु दरवाजा अंदर दो सांडों की भिड़ंत में करीब पांच दुपहिया वाहनों को नुकसान हुआ था। एक सप्ताह पहले भी बस स्टैंड पर बैलों की भिड़ंत में एक दुकानदार के बाहर रखी सामग्री को बिखेर दिया। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रतापसिंह भाटी ने बताया कि जल्द ही बैठक बुलाकर लावारिस सांडों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।