कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव पर चर्चा
देवगढ़| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को मारु दरवाजा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत थे। अध्यक्षता नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरसिंह चूंडावत और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी थी। बैठक से पूर्व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरसिंह चूंडावत का पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत कर पदभार ग्रहण किया। बैठक में पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भाजपा के कुशासन का अंत होगा। आज इस भाजपा के राज में हर वर्ग के लोग परेशान है। दलितों पर अत्याचार की घटना बढ़ती जा रही है। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं पर हो रहा है। भाजपा के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।