कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति की अध्यक्ष अंजना जोशी को बनाया
देवगढ़| ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री लक्ष्मणसिंह रावत ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव अभियान समितियों का गठन किया। प्रवक्ता मोहनसिंह ने बताया कि नगर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति में मुख्य संरक्षक हाजी अब्दुल मजीद शेख, अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, संयोजक राजेश मेवाड़ा, सदस्य कोमलसिंह मेहता, प्रकाश नराणिया, किशनलाल सालवी, रमेश गुर्जर, पार्षद हंसराज कंसारा, सुरेश रेगर, विष्णु सिंह पंवार,जावेद अहमद शेख, तेजपाल खोखर, भगवती देवी रावत, तोलाराम खटीक, इकबाल मोहम्मद, फारुख मोहम्मद छीपा को बनाया गया।