- Hindi News
- National
- राजस्व शिविर में लोग बोले, लंबे समय से नलों में आ रहा है गंदा पानी, नई पाइपलाइन का काम शुरू करवाने की जरूरत
राजस्व शिविर में लोग बोले, लंबे समय से नलों में आ रहा है गंदा पानी, नई पाइपलाइन का काम शुरू करवाने की जरूरत
कुंवारिया| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल में बुधवार को राजसमंद एसडीएम राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल की उपस्थिति में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। शिविर में अधिकारियों में ग्रामीणों की समस्या सुनी गई और मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान 53 लोगों को आवासीय निशुल्क पट्टा वितरण किए गए और 73 लोगों को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस बांटे। शिविर के दौरान 24 मामले का इंद्राज दुरुस्ती किए,70 लोगों के नकलें तैयार, 3 का सहमति विभाजन तथा कृषि विभाग ने 6 महिलाओं को मिनी किट बांटे। बिजली विभाग ने 18 उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन व 11 लोगों के दिनदयाल योजना के तहत कनेक्शन और 7 लोगों के मीटर चेंज व एक ट्रांसफार्मर बदला गया। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा द्वारा 70 लोगों को निशुल्क दवा वितरण की गई। शिविर के दौरान खाद्य सुरक्षा के तहत 30 लोगों के नाम जोड़े और 53 ऐसे व्यक्ति जिनकी मौत हुई है या पलायन कर गए ऐसे लोगों के नाम हटाया गए।
शिविर में ये आई शिकायत
लंबे समय से नलों में आ रहा है गंदा पानी, नई पाइपलाइन का कार्य शुरू करवाने की मांग, कस्बे में नया एटीएम लगाने, नया बैंक खुलवाने आदि पत्र दिए गए। इस दौरान एसडीएम ने 6 साल पुराना विवाद निपटाया। शिविर के दौरान तहसीलदार गजानंद जांगिड़, सरपंच दौलत सिंह शक्तावत, गणेशलाल पालीवाल,उपतहसीलदार ईश्वरचंद्र पुरोहित, विकास अधिकारी मधुसूदन र|ू, पसस मुकेश कुमार शर्मा,भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, कालू सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।
कुंवारिया। राजस्व शिविर में गैस कनेक्शन बांटते हुए।
पांच साल से भटक रही महिला काे पीपीअाे जारी
देवगढ़ | एसडीएम केआर चौहान की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार तहत शिविर अटल सेवा केंद्र पारड़ी पर लगाया गया। शिविर में 5 साल से भटक रही मेमा पति जेठू नाथ का पीपीओ जारी किया गया और साथ ही उसके बच्चों का पालनहार में नाम जोड़ा गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान तहसीलदार देवगढ़ हरेंद्र सिंह, विकास अधिकारी राहुल बैरवा आदि मौजूद थे। प्रत्येक शिविर में आधार नामांकन से शेष रहे स्कूली बच्चों और अन्य लोगों का नामांकन कराया जा रहा है। नवजात शिशुओं को दूध पिलाई व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म अदा की गई। अगला शिविर 17 मई को अटल सेवा केन्द्र सांगावास पर लगेगा।
कुंवारिया। राजस्व शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़।
न्याय आपके द्वार शिविर में 2327 प्रकरणों का निस्तारण
राजसमंद| जिले में चल रहे राजस्व लोक अदालत के तहत न्याय आपके द्वार शिविरों में लंबे समय से लंबित राजस्व से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शिविरों में राजस्व प्रकरणों में उपखंड स्तर पर 61 और तहसील स्तर पर 2266 प्रकरणों का निस्तारण किया।
आज यहां होंगे शिविर: अभियान के तहत गुरुवार को कुंभलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत टाड़ावाड़ा गुजरान, देवगढ़ की सांगावास, खमनोर की कोठारिया, रेलमगरा की राजपुरा, भीम की ग्राम पंचायत कुकड़ा के अटल सेवा केंद्र पर न्याय आपके द्वार शिविर लगाया जाएगा।