- Hindi News
- National
- सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे बाइक सवार को जीप ने मारी टक्कर, हॉस्पिटल ले जाते मौत
सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे बाइक सवार को जीप ने मारी टक्कर, हॉस्पिटल ले जाते मौत
देवगढ़| मियाला के पास नेशनल हाइवे आठ पर मंगलवार रात को जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र सिंह (23) पुत्र खुमानसिंह रावत निवासी नेगातो की गुआर छापली की मौत हो गई। नरेंद्र सिंह बरार में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। मंगलवार रात 8.30 बजे बाइक से जा रहा था। सामने से आ रही जीप ने मियाला के पास बाइक को टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देवगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजसमंद रेफर किया। इस दौरान रास्ते में मौत हो गई।