महताब अली बाबा का 167वां उर्स शुरू
देवगढ़ | हजरत सूफी महताब अली बाबा का 167वां दो दिवसीय उर्स मुबारक मंगलवार से शुरू हुआ। रात को महफिल कार्यक्रम हुआ। जिसमें दूरदराज क्षेत्रों से ओलेमाओ ने उर्स में शामिल हुए। महफिल मिलाद में तकरीर और नात पढ़ी गई। उर्स के मौके पर दूर दराज से जायरीन भी शामिल हुए। महफिल में मध्यप्रदेश बड़ोद से आए सैय्यद रफीक शाह मलंग बाबा ने कहा कि आज के दौर में लड़के और लड़की में किए जा रहे भेदभाव को गलत बताते हुए कहा कि जिस तरह लड़के के जन्म के दौरान खुशी मनाई जाती है, उसी तरह एक लड़की के जन्म पर भी सभी को खुशी मनानी चाहिए। एमपी से आए शायर शोएब कादरी ने दौलत पसंद है न खजिना पसंद है, मुझको तो बारगाहे मदीना पसंद है...,एकाबे में मुर्तजा की विलादत को देखकर लगता है खाना ए काबा अली का है...,कर्बला की धरती पर हक जिसके साथ है...,ख्वाजा तेरे रोजे का मंजर बढ़ा प्यारा है...जैसे नाते पढ़ी। यामीन अली ने दिल से नबी की याद भुलाई नहीं जाएगी...,नातख्वाह इमरान खान जयपुर ने सलामत रहे रसूलल्लाह का घराना...,कलाम पेश किया। इसी प्रकार मौलाना तनवीर आलम,मौलाना इरशाद रजा,मौलाना जावेद अख्तर सहित अन्य ने भी कलाम पेश किए। हाजी सद्दीक मोहम्मद, हाजी मुश्ताक अहमद, सरदार मोहम्मद, सालार मोहम्मद, पार्षद बबलू खान,रशीद शोरगर, मोहम्मद ताहिर, काशम शाह, चांद मोहम्मद, आशिक शाह, सरफराज अहमद, खुर्शीद अहमद, अफजल शेख, सफात पार्षद जावेद अहमद, जाबिर अहमद, मकसूद अहमद शेख भूरा भाई, जमील मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, अब्दुल कादिर, इमरान छीपा आदि मौजूद रहे।
देवगढ़. उर्स के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।