पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वासुदेव पांडिया सिखवाल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने

वासुदेव पांडिया सिखवाल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लसानी/देवगढ़ | 12 खेड़ा सिखवाल ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ की बैठक बुधवार को आजनेश्वर महादेव मंदिर पर भैरूलाल व्यास और राजेश व्यास सूरत की उपस्थिति में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर युवा मंडल को मजबूत बनाने की पहल की गई। सिखवाल समाज परिचय पुस्तिका बनाना, प्रतिदिन समाज कल्याण के लिए एक रुपए की अंशदान राशि इकठ्टा करना, प्रति सदस्य 11 सौ रुपए शुल्क सर्व सम्मति से प्रस्ताव लिया। बैठक में युवा मंडल कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के वासुदेव पांडिया लसानी को मनोनीत किया। उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम जोशी देवगढ़, कोषाध्यक्ष विष्णु जोशी काकरोद, प्रवक्ता अमित जोशी लसानी, भगवतीलाल देवगढ़, राजू बुझड़ा, महासचिव कैलाश व्यास बुझड़ा, राजेश व्यास बुझड़ा को सर्व सम्मति से बनाया। बैठक में नारायण जोशी लसानी, गोपाल जोशी लसानी, कर्ण शर्मा बुझड़ा, सुरेश जोशी, राजेश जोशी, नारायण पांडिया करेड़ा, सहित कई नवयुवक मंडल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...