देवरीबंगला|भाजपा खेरथा मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष लेखराम साहू व पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू ने लेकर विकास यात्रा के संबंध में जानकारी दी। पूर्व विधायक साहू ने बताया कि 24 मई को गुंडरदेही के अर्जुन्दा में विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह सभा लेंगे।
विकास यात्रा के स्वागत व आम सभा में लोगों को लाने कार्यकर्ता प्रचार प्रसार करे। प्रदेश में भाजपा की चौथी बार सरकार बनाने योजनाओं को गांव-गांव बताएं। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अर्जुन्दा जाने व्यवस्था पर विचार किया। सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, चेमन देशमुख, मंडल अध्यक्ष हरीश कटझरे, उर्मिला साहू उपस्थित थे।