- Hindi News
- National
- पांच हजार के विवाद में विजय बिश्नोई की गोली मार की थी हत्या, दो आरोपी पकड़े
पांच हजार के विवाद में विजय बिश्नोई की गोली मार की थी हत्या, दो आरोपी पकड़े
टाउन धानमंडी में विजय बिश्नोई की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विरेंद्रसिंह जाखड़ ने बताया कि इस आरोप में दीपेंद्र उर्फ भीम पुत्र हनुमान सोनी निवासी वार्ड 31 टाउन व शेरू खान पुत्र रघवीर खान निवासी वार्ड 32 टाउन को शेरपुरा पुलिस थाना भटू जिला फतेहाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया है। जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के दिन विजय बिश्नोई ने उसके दोस्त रहमत अली के साथ पांच हजार रुपए की लेनदेन को लेकर मारपीट की थी। इसको लेकर चारों दोस्तों ने उसके मारने की योजना बनाई और बाइक पर सवार होकर आए। उस समय विजय बिश्नोई टाउन धानमंडी में ताश खेल रहा था। तभी उसे गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। टीम में सीआई रामप्रताप बिश्नोई, एएसआई करतारसिंह, हैड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल राजाराम, राकेश कुमार आदि शामिल थे।
विजय ने अपने भाई से जेल में आरोपियों को पिटवाया था
पुलिस ने बताया कि दिपेंद्र सोनी उर्फ भीम के खिलाफ पुलिस थानों में पांच मामले दर्ज है। वर्ष 2017 में मारपीट के एक मामले में आरोपी हनुमानगढ़ जेल में बंद था। उस समय मृतक विजयसिंह का भाई बलदेवसिंह बिश्नोई भी हनुमानगढ़ जेल में था। विजय के कहने पर बलदेवसिंह ने दिपेंद्र सोनी और उसके दोस्तों को जेल के अंदर ही पीटा था। इसको लेकर भी चारों आरोपी विजय से रंजिश रखने लगे थे।
12 को हुई थी हत्या
शेरेकां के विष्णु कुमार बिश्नोई ने बताया कि उसका भाई विजय बिश्नोई गुरुवार दोपहर को टाउन धानमंडी में ताश खेल रहा था, तभी बाइक पर भीम उर्फ दीपेंद्र सोनी, बिट्टू उर्फ जसपालसिंह सिरकीबंद, रहमत अली, अरूण सोनी व तीन-चार अन्यों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला बोल दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने विजय की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं बीचबचाव के लिए आए चाय का ढाबा चलाने वाले सोमदत्त को घायल कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।