पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धमधा के गांवों में 43 लाख से बनेंगे सामुदायिक भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमधा|साजा व धमधा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों के लिए संसदीय सचिव लाभचंद बाफना की अनुशंसा से 43 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण अंतर्गत सारे काम कराए जाएंगे। इसमें ग्राम पंचायत नवकेशा के आश्रित ग्राम खैरा में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम गाड़ाघाट, कोपेडबरी पंचायत के आश्रित ग्राम गातापार, ग्राम पंचायत सैगोना, बनराका, लिटिया के आश्रित ग्राम जोगीगुफा, पंचायत पेंड्री गो, ग्राम पंचायत सिल्ली, करेली, मासुलगोंदी के आश्रित ग्राम देऊरभाना में सामुदायिक भवन निर्माण होगा। वहीं सूखाताल के आश्रित ग्राम तेंदू, कारेसरा, नवागांव कला, सहसपुर, खैरझिटी कला में मंगल भवन बनेगा। पेंड्रावन में मुक्तिधाम प्रतीक्षालय बनेगा।

खबरें और भी हैं...