एप से जुड़ेंगे समूह, मोबाइल मिला, कामों में होगी सहूलियत
नगर में शक्ति योजना के तहत महिला स्व सहायता समूह और विभिन्न समूह की महिलाओं को मोबाइल एप्स के माध्यम से जोड़ने के लिए मोबाइल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साजा विधायक लाभचंद बाफना ने मोबाइल हैंडसेट वितरण किया।
उन्होंने कहा कि इस सुविधा से अब कार्यकर्ताओं को विभागीय कामकाज में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन भी सही ढंग से हो पाएगा। कार्यक्रम में दुर्ग जिला के नाबार्ड समग्र जिलाधिकारी दीपिका, ब्लॉक लेवल समूह के अध्यक्ष साजिदा कुरैशी, धमधा मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र साहू सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। समूह की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।
मोबाइल का वितरण करते विधायक।