तूफान से केले की खेती बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा
धमधा| प्रकृति असंतुलन से कृषक परेशान हो गए हैं। तूफान बारिश तेज धूप मौसम कब कौन सी करवट ले ले कहा नहीं जा रहा है । गत दिनों आए तूफान से ग्राम बिरझापुर में केले की खेती को बर्बाद कर दिया है। बिरझापुर के उन्नत कृषक श्रीकांत शर्मा व गौरव शर्मा ने बताया की तूफान से 10 एकड़ में लगाया गया केले की खेती बर्बाद हो गई है। तूफान में चार से 5000 केले का पेड़ उखड़ गए। इससे करीब पचास हजार रुपए की फसल बर्बाद हो गई। केले के पौधे महाराष्ट्र के भुसावल से मंगाए थे। खेती बर्बाद होने के कारण कृषकों ने शासन से मुआवजे की मांग की है।