विकास यात्रा की तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित ससंदीय सचिव।
भास्कर न्यूज | धमधा
संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि भाजपा में काम करने वाले का सम्मान होता है। नेताओं के सामने चेहरा दिखाने वाले सही नहीं होते। साजा विधानसभा रेगिस्तान कहलाता था। कार्यकर्ताओं की बदौलत आज साजा विधानसभा में भाजपा का परचम लहराया है।
विकास यात्रा की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कहा कि साजा का ज्यादा विकास नहीं हुआ। 2020 में परिसीमन होगा तब धमधा का नाम पुन: सामने आएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष उषा टावरी ने कहा आज तक कांग्रेस ने कभी भी विकास यात्रा नहीं निकाला है। विकास ही नहीं किए हैं तो यात्रा कैसे निकालेंगे। पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा व जिला महामंत्री देवेंद्र चंदेल ने भी कार्यकर्ताओं को का उत्साह बढ़ाया। मंडल अध्यक्ष नरेशचंद्र साहू ने बताया कि 1 जून को विकास यात्रा धमधा पहुंचेगी। देवी प्रसाद वर्मा, धर्मपाल वर्मा, जय सिंह राजपूत, अरुणी दानी, दीपक, रमन यादव, हेमलाल वर्मा, चंद्रिका भट्ट, माधव सिन्हा, लाला सिंह ठाकुर, कोमल जंघेल, मनोज साहू, अशोक यादव आदि उपस्थित थे।