पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पेंड्रावन में सिन्हा समाज के भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने किया भूमिपूजन

पेंड्रावन में सिन्हा समाज के भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने किया भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमधा|अंचल के ग्राम पेंड्रावन में सिन्हा समाज को नया भवन मिलेगा। सोमवार को इसके लिए भूमिपूजन संसदीय सचिव लाभचंद बाफना की उपस्थिति में ग्रामीणों ने किया। इस दौरान बाफना ने सिन्हा समाज को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर पेंड्रावन में जल्द से जल्द कॉलेज खोलने के प्रयास का भी आश्वासन दिया। मौके पर समाज के लोगाें व ग्रामीणों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। आतिशबाजी की गई। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य देवी प्रसाद वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र साहू, हेमलाल वर्मा, डॉ. हर्ष साहू, शत्रुहन वर्मा, यशवंत वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...