पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • आकोली से बरहापुर तक साढ़े सात करोड़ में बनेगी सड़क, भूमिपूजन

आकोली से बरहापुर तक साढ़े सात करोड़ में बनेगी सड़क, भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमधा|क्षेत्र के आकोली से बरहापुर और अछोली से बरहापुर तक 7.5 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़क बनेगी। निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इसके लिए सोमवार को संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने ग्रामीणों से भूमि पूजन कराया। यह क्षेत्र के ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग थी, जो संसदीय सचिव बाफना के प्रयासों से पूरी हुई। उन्होंने गांव पहुंचकर निर्माण कार्य की शुरुआत ग्रामीणों से ही करवाई, जिसकी क्षेत्र में चर्चा रही। बाफना ने कहा कि व्यक्ति को दूसरे की लाइन छोटी करने के बजाए अपनी लाइन बढ़ानी चाहिए। चुनाव जीतने के बाद कुंभकर्णी नींद सोने वाले साजा क्षेत्र के विकास को देख बेचैन हो गए हैं। अभी काफी विकास बाकी है। बाफना ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वे जनता की सेवा में 24 घंटे तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा से धमधा का नाम विलोपित होना, बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। साजा विधानसभा का नाम धमधा-साजा विधानसभा हो, इसके लिए प्रयास जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...