बसनी में भागवत कथा आज से, सुबह निकलेगी शोभायात्रा, दोपहर में प्रवचन
धमधा|ग्राम बसनी में 16 मई से भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर के आचार्य पं. युवराज पांडे होंगे। मुख्य यजमान राणा अरविंद प्रताप सिंह व रमा सिंह होंगे। आयोजन समिति के दाऊ टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 16 मई को कलश यात्रा वेदी पूजन, 17 मई को परीक्षित, जन्म कलयुग आगमन, 18 मई को कपिल कथा, ध्रुव चरित्र, 19 मई को प्रहलाद कथा, दक्ष प्रजापति यज्ञ दर्शन, 20 मई को कृष्ण जन्म, राम जन्म कथा व दही लूट, 21 मई को नामकरण, पूतना वध, कंस वध व रासलीला की कथा होगी। वहीं 22 मई को रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, 23 मई को भागवत दर्शन, परीक्षित मोक्ष, 24 मई को गीता पाठ व तुलसी वर्षा कपिला तर्पण और भंडारा के साथ भागवत कथा का समापन होगा।