पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • एसडीएम विकास नायक के निधन पर संस्थाओं व नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

एसडीएम विकास नायक के निधन पर संस्थाओं व नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमधा|धमधा ब्लाक के युवा एसडीएम विकास नायक के निधन पर समाज, संस्थाओं सहित नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, कांग्रेस नेता डॉ. नजीर अहमद कुरैशी, युकां अध्यक्ष शमशीर कुरैशी, तहसीलदार जागेश्वर कौशल, जनपद सीईओ प्रिया गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुणी दानी ने कहा कि एसडीएम नायक युवा व न्याय प्रिय थे। वे जनहित के कामों में कड़े फैसले के लिए जाने जाते थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई अवैध कार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। अधिवक्ता देवी प्रसाद वर्मा, विजय यादव, हुकुमचंद ताम्रकार, विद्युत अभियंता राजेश श्रीवास्तव, बीईओ एमएस चौहान सहित नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई स्थानों पर सभा का भी आयोजन हुआ।

खबरें और भी हैं...