पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काम हुआ नहीं और लाखों रुपए खर्चा हो गए : अजय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत ठेंगा भाठ में गंभीर आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाया गया है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखित शिकायत में कहा कि ग्राम पंचायत ठेंगाभाट की सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ली गई।

इसमें पांच लाख खर्च करने की जानकारी है, लेकिन काम नहीं दिखा रहा है। उन्होंने इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। चबूतरा निर्माण रुपए 1273. 24 नल जल योजना पर खर्च रुपए 1,53,925, मुरूम परिवहन में 15000, चबूतरा निर्माण 65000, प्याऊ घर के लिए 10,000, वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 1,02,020 और मुख्यमंत्री के आने पर 22 हजार रुपए खर्च बताया गया। इस तरह कुल व्यय रुपए 4,95,269 रुपए दर्शाया गया है।

विकास का नामोनिशान नहीं

उन्होंने कहा कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी विकास का नामोनिशान नहीं है। शासन की अनुमति के बिना लाखों रुपए की बिल्डिंग को तोड़कर मटेरियल बेच दिया गया। खर्च की गई राशि और स्कूल को तोड़ने की प्रक्रिया के विरोध में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...