पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बचाएं पानी, यही होगा सच्चा पुण्य: शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्ट को मारने से कोई अपराध नहीं होता। भगवान से किसी चीज को मांगने की जरूरत नहीं होती। अगर सही श्रद्धा है, दिल में भगवान के प्रति प्रेम है, तो वह अवश्य ही सब तरह से परिपूर्ण हो जाता है। श्रद्धा से बड़ा से बड़ा काम हो जाता है। पत्थर की भी पूजा होती है।

बाजार चौक में भागवत कथा में पं. पूर्णेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान पर अगर सच्ची श्रद्धा है तो निर्धन को धन, संतानहीन को संतान की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं की अन्य मनोकामनाएं भी पूरी होती है। भय और क्रोध मिश्रित रोष विनाशकारी होता है। श्रद्धा में बहुत शक्ति होती है। पत्थर को भगवान बना देती है।

भागवत कथा

प्रवचनकर्ता पं. पूर्णेंद्र शर्मा ने शराब के नशा से होने वाले नुकसान भी गिनाए और दूर रहने कहा

गृहिणी ही बता सकती है शराब से होने वाली परेशानी

उन्होंने कहा कि शराब से गृह क्लेश होता है। पति प|ी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं। परिवार की शांति खो जाती है। बच्चे भी हमेशा दुखी रहते हैं। इससे बचने का सबसे अच्छा साधन है कि नशा न करें, ताकि परिवार सुखी रहे।

जल सकंट से बचने अगली पीढ़ी के लिए बचाएं पानी

जल की महत्ता पर बोलते हुए पंडित शर्मा ने कहा जल के बगैर जीवन शून्य है। सबको इसकी महत्ता को समझना जरूरी है। अन्यथा आने वाली पीढ़ी को दुख का सामना करना पड़ेगा। पानी की कमी से तकलीफ होती है।

खबरें और भी हैं...