धमधा|आरुणी भारतीय जनता युवा मोर्चा धमधा मण्डल की बैठक कल ग्राम पेंड्रावन के ज्ञानोदय विद्यालय में रखी गई है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आरुणी दानी ने बताया कि बैठक में 1 जून को होने वाले विकास यात्रा के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक 2 बजे शुरू होगी। इसके मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक लाभचंद बाफना होंगे। अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष देव नारायण तांडी व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र रिगरी उपस्थित रहेंगे।