पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • परपोड़ी में कॉलेज भवन के लिए जगह तय, अभी कन्या शाला में लगेंगी कक्षाएं

परपोड़ी में कॉलेज भवन के लिए जगह तय, अभी कन्या शाला में लगेंगी कक्षाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमधा|धमधा ब्लाक के ग्राम परपोड़ी में नया कॉलेज इसी सत्र से खुलेगा। शुक्रवार को कॉलेज का भवन बनाने स्थल चयन किया गया। संसदीय सचिव लाभचंद बाफना की मौजूदगी में आईटीआई के पास 10 एकड़ की जमीन तय की गई। तब तक आने वाले सत्र में परपोड़ी के ही सरोजनी नायडू कन्या स्कूल के भवन में कॉलेज संचालित किया जाएगा। स्थल निरीक्षण के दौरान नागरिकों और छात्र-छात्राओं के आवागमन की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया। संसदीय सचिव बाफना के साथ उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, नगर पंचायत अधिकारी सहित नागरिक मौजूद थे। सभी की मौजूदगी में चर्चा के बाद जगह तय की गई। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। अफसरों को निर्देश भी दिए।

खबरें और भी हैं...