पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मान उतारने के कार्यक्रम में स्कूटर से जा रहे थे, बस ने टक्कर मारी, दो की मौत

मान उतारने के कार्यक्रम में स्कूटर से जा रहे थे, बस ने टक्कर मारी, दो की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में दो दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। एक घटना धामनोद में हुई जहां बस ने स्कूटर को टक्कर मारी जिसमें दो बालिकाओं की मौत हो गई। चार लोग मान कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं दूसरी घटना सिंघाना के पास भैसावद की है जहां ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। प|ी घायल है। वे बारात में जा रहे थे।

नगर के निर्माणाधीन एक हॉस्पिटल के सामने मंगलवार दोपहर 1 बजे स्कूटर को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। स्कूटर पर सवार दो बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटर चालक व एक बालक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। स्कूटर चालक अपने गांव केरयाखेड़ी से ठीकरी में अपने रिश्तेदार के यहां मान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार अनिल पिता नानसिंह (22) नि. मातमोर फाटा महेश्वर जिला खरगोन अपने स्कूटर (एमपी 09 वायबी 4443) से अपनी मौसी की लड़की शीतल पिता पूना (10) नि. हीरापुरा मुलथान जिला खरगोन तथा मामा की लड़की लक्ष्मी पिता रमेश (8) नि. केरिया खेड़ी महेश्वर तथा भतीजा रणवीर पिता संजू (5) नि. केरिया खेड़ी को लेकर केरिया खेड़ी से ठीकरी के समीप रिश्तेदार के घर मान के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। धामनोद में कमला बेन हॉस्पिटल के पास पहुंचे तभी आगे चल रही स्कूल बस ने अचानक ब्रेक लगाए तो स्कूटर चला रहे अनिल ने स्कूल बस को ओवरटेक करने के लिए वाहन साइड से बाहर निकाला तभी सामने से आ रही नेशनल बस (एमएच 43 एच 0478) ने टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटर सहित सभी लोग नीचे गिर गए। बस शीतल के ऊपर चढ़ गई एवं लक्ष्मी को सिर में गंभीर चोट आई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल को हाथ-पैर व भतीजे रणवीर को सिर में चोट आई। जिनका उपचार अस्पताल में किया गया। घटना की खबर फैलते ही कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बालिकाओं का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंपे। उधर दोनों बच्चियों के माता-पिता एवं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

धामनोद. शीतल।

धामनोद. लक्ष्मी।

बाइक से बारात में जा रहे पति-प|ी व पुत्र, ट्रैक्टर में घुसे, पिता-पुत्र की मौत

भास्कर संवाददाता | सिंघाना

गंधवानी रोड पर ग्राम भैसावद में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बाइक सवार अंतर सिंह निवासी दसई भानपुरा व उसकी प|ी राधाबाई व पुत्र दिवांशु (3) को लेकर जा रहा था। वह बनेड़िया में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। बनेड़िया से करोंदिया बारात में बाइक से जा रहा था। भैंसावद में हादसा हो गया। अंतरसिंह व दिवांशु की मौत हो गई। राधाबाई को गंभीर चोट आई। जिसे 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर भेजा गया गया। परिवार दसई भानपुरा का रहने वाला है। दुर्घटना हुई है, वहां रोड के दोनों किनारे पर मेहंदी लगी है, जिससे रास्ता दिखाई नहीं देता। इसी कारण हादसा होने का अंदेशा है।

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

धरमपुरी |
रामपुरा-धरमपुरी मार्ग पर मैजिक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार कमरू भाई बैंड वाले निवासी धरमपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना एक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...