खलघाट नर्मदा घाट पर चोरी की वारदातें बढ़ीं
धामनोद| खलघाट पर चोरी की वारदातें बढ़ने से यहां आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां आने वाले यात्रियों के कपड़े, मोबाइल और सामान चोरी होना आम बात हो गई है। गर्मी का मौसम होने से यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए बल की तैनाती जरूरी है। कई बार सामान और कपड़े चोरी होने से यात्रियों को दूसरे के कपड़े पहनकर जाना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।