सड़क किनारे बस का इंतजार करते यात्री ।
महिलाओं व बच्चों को ज्यादा परेशानी आती हैं
व्यापारी रौनक अग्रवाल का कहना है फूडी चौराहे पर प्रतीक्षालय नहीं होने से यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होना पड़ता है। यहां यात्री प्रतीक्षालय बहुत ही जरूरी है। लायंस क्लब की ज्योति पारीक ने बताया फोरलेन पर दोनों ही स्थानों पर छाव का कोई विकल्प न होने से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान होती है। खास कर छोटे बच्चे साथ हो तो परेशानी और भी बढ़ जाती है।
प्रतीक्षालय लगवाएंगे विधायक
विधायक कालूसिंह ठाकुर का कहना है समस्या मुझे अच्छी तरह जानकारी में है। इसलिए हम शीघ्र ही 4 स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय लगवाएंगे। फूडी तिराहा, दूधी बायपास तिराहा, महेश्वर रोड पर आईटीआई के सामने एवं फारेस्ट ऑफिस के पास यात्री प्रतीक्षालय लगवाएंगे।