कमलेश खंडेलवाल वैश्य शक्ति संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त
मनावर| वैश्य युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद खंडेलवाल ने भाजपा के युवा नेता कमलेश खंडेलवाल (गंधवानी) को संघ का धार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। खंडेलवाल ने कहा पूरे धार जिले की कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। उन्हें मनावर, धार, धामनोद, कुक्षी, गंधवानी के समाजजनों ने बधाई दी।