गणित विषय से संबंधी जिज्ञासा समाधान कार्यशाला हुई
धामनोद. स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया।
भास्कर संवाददाता | धामनोद
स्थानीय निमाड़ केम्ब्रिज पब्लिक हासे स्कूल में गत दिवस गणित के सूत्रों व गणित विषय का डर विद्यार्थियों में किस तरह कम किया जाए इसके लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। संस्था के मीडिया प्रभारी देवेंद्रसिंह चौहान ने बताया वर्तमान में लगभग प्रत्येक छात्र गणित विषय को भयानक मानते हुए उससे पीछा छुड़ाना चाहता है। संस्था संचालक संजय पंवार ने ब्रेन पाॅवर संस्था के डायरेक्टर शिरीष नागल ने सहमति जताते हुए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का विश्वास दिलाया। इसी तारतम्य में संस्था के विद्यार्थियों को जिज्ञासा समाधान के लिए कार्यशाला पूर्व कक्षा आयोजित की। संस्था शिक्षक प्रशांतदास व पूजा राठौर ने विद्यार्थियों के साथ वे सारे प्रश्न पूछे जो कार्यशाला के पूर्व तैयार किए थे। संस्था प्राचार्य संताेष कुमरावत ने जिज्ञासा समाधान के लिए आयोजित इस कार्यशाला को सफल बताते हुए घोषणा कि जून माह में अंबेकस एवं वैदिक गणित विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा।