सेमिनार में चिकित्सक, विद्यालयों के डायरेक्टर, बैंक अधिकारी हुए शामिल
सेमिनार में चिकित्सक, विद्यालयों के डायरेक्टर, बैंक अधिकारी हुए शामिल
धामनोद | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व शंकर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल में धामनोद के लोगों के लिए सेमिनार का आयोजन हुआ। एसोसिएशन के डाॅ. संजय पाटीदार ने बताया सेमिनार में इंदौर आईआईपीएस के प्रो. आनंद सप्रे प्रमुख वक्ता थे। सेमिनार दो खंडों में हुआ। प्रथम खंड का विषय एक्टिव लिसनिंग व द्वितीय खंड का विषय प्राब्लम व डिसिजन था। स्कूल के डायरेक्टर कपिल पाटीदार ने बताया सेमिनार में धामनोद नगर के वरिष्ठ चिकित्सक, विद्यालयों के डायरेक्टर, प्राचार्य व बैंक अधिकारी आदी ने भाग लिया। संचालन विद्यालय के शिक्षक राम कुमार ने किया। सेमिनार के अंत में प्राचार्य ब्रजेश कानूनगो ने आभार माना। पश्चात सभी प्रतिभागियों ने रात्रि भोजन के साथ ही इन विषयों पर मंथन किया।