पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक घंटे नगर परिषद के सामने दिया धरना, सीएमओ को वार्ड में लेकर बताई समस्या

एक घंटे नगर परिषद के सामने दिया धरना, सीएमओ को वार्ड में लेकर बताई समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धामनोद नगर के वार्ड क्रं. 5 में सफाई नहीं होने के कारण वार्ड की नालियों के चोक होने व जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। समस्या को लेकर नगर परिषद में भी कई बार शिकायत की गई। लेकिन सुनवाई नहीं होने पर सोमवार सुबह रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 9.30 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर गेट के सामने धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक धरना चला। बाद में सीएमओ के आने पर समस्या बताकर उन्हें वार्ड में ले गए। जहां गंदगी एवं बदबू की वजह से सीएमओ ने मुंह पर रुमाल रख लिया। समस्या देखी शीघ्र सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।

रहवासियों ने बताया नगर इस बस्ती में केंद्र एवं राज्य सरकार का स्वच्छता अभियान कही भी दिखाई नहीं देता है। वहीं मैदानी स्तर पर कर्मचारी एवं अधिकारी अब भी लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वार्ड में काफी समय से नालियां बंद पड़ी हैं। शासन की योजना के अनुसार भी पात्र हितग्राहियों के यहां शौचालय नहीं बने, सड़क भी नहीं है। समस्याओं से वार्डवासी काफी समय से परेशान हैं। सोमवार को रहवासियों ने पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा के नेतृत्व में सुबह नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। एक घंटे चले धरने के बाद सीएमओ आधार सिंह पहुंचे। जिन्हें रहवासी वार्ड में लेकर पहुंचे और अपनी तमाम परेशानियां बताई।

धामनोद. नगर परिषद कार्यालय के सामने रहवासियों ने दिया एक घंटे तक धरना।

सीएमओ को मुंह पर रखना पड़ा रूमाल

वार्ड में पहुंचने के बाद एक स्थान पर तो इतनी ज्यादा गंदगी और बदबू थी कि स्वयं सीएमओ को अपने मुंह पर रूमाल रखना पड़ा। जहां रहवासियों ने कहा कि हम यहां कैसे रहते होंगे। जिसके बाद सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र सफाई के लिए निर्देश दिए। वहीं वार्ड के रहवासियों की समस्या दूर करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही नहीं होना चाहिए। वार्ड क्रं. 6 एवं 7 के पार्षद पति महेंद्र राठौड़, जमील खान, रहवासी रवि सोनिया, धनसिंह मेड़ा, विनय पाटीदार, पूर्व पार्षद मोतीलाल, रवि पवार, लैलाबाई, सोनू बाई, मन्नू बाई, कन्नू बाई, मीनाबाई, बसंती बाई, जानकीबाई एवं वार्ड के रहवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...