हाईस्कूल में साइकिल वितरण किया
हाईस्कूल में साइकिल वितरण किया
धामनोद| ग्राम धानी के शासकीय हाईस्कूल में कक्षा नौवीं के छात्र- छात्राओं को शासन द्वारा साइकिल वितरित की गई। मुख्यमंत्री की योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अरुण मालवीय थे। अध्यक्षता अंबाराम मीणा, उप सरपंच ग्राम पंचायत चिकटीयाबड़ ने की। प्राचार्य नानावटी, शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं के साथ उनके पालक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि मालवीय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया एवं बच्चों को अच्छे मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाइश दी। 10 वीं कक्षा में मेरिट में आने पर 10000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की। साइकिल प्राप्त करने के बाद बच्चों में हर्ष और खुशी छा गई।