पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाट बाजार से रहवासी हो रहे परेशान, आवागमन में होती है दिक्कतें

हाट बाजार से रहवासी हो रहे परेशान, आवागमन में होती है दिक्कतें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धामनोद | नगर के मुख्य मार्ग पर महेश्वर चौराहे के पास सोमवार एवं शुक्रवार को हाट बाजार लगता है। िजसमें केवल नगर ही नहीं बल्कि आसपास क्षेत्र के काफी लोग हाट बाजार में आते हैं। इस हाट बाजार से मुख्य मार्ग के दोनों और बसी नगर की दो मुख्य कॉलोनियां नारायण विहार कॉलोनी एवं मंगल नगर के रहवासी एवं दुकानदार बुरी तरह परेशान हैं। कारण हाट बाजार में आने वाले लोग रहवासियों की दुकानों एवं घरों के सामने अपनी बाइक इत्यादि वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे रहवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें खुद अपने वाहन कहीं और पार्क करना पड़ते हैं। तब जाकर वह पैदल अपने घर तक पहुंच पाते हैं। अपने ही घर और दुकानों तक पहुंचने के लिए रहवासियों को इतनी जद्दोजहद करना पड़ती है। जिसकी वजह से दोनों कॉलोनियों के रहवासियों एवं दुकानदारों में आक्रोश है।

टेम्पो वालों की मनमर्जी भी है एक त्रासदी: केवल आने-जाने वाले लोगों की वजह से ही नहीं। बल्कि भीड़ भाड़ वाले दिनों में ज्यादा सवारियां मिलने के कारण टेम्पो चालकों से भी रहवासियों को परेशानियां हो रही हैं। टेंपो चालक भी बड़ी संख्या में अपने वाहन मुख्य मार्ग पर ही खड़े कर देते हैं। जब तक उनकी सवारी नहीं भरती है। तब तक व सड़क से हटते नहीं। जैसे ही एक टेंपों सड़क से हटा की दूसरा आकर लग जाता है। जिससे सुबह से लेकर शाम तक मार्ग काफी संकरा हो जाता है। वहीं हाट बाजार की दुकानें भी आधी सड़क तक लगा दी जाती है। जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात एवं आने- जाने वालों को तकलीफ होती है। नारायण विहार कॉलोनी के रहवासी राजेश गोयल, संजीव गोसर, मुकेश जैन, महेश जैन, वीरेंद्र जैन, मनोज ऐरन, राजकुमार गुप्ता, राजेश राठौड़ ने मांग की है कि शासन-प्रशासन रहवासियों की इन मूलभूत समस्याओं पर भी ध्यान दें।

इस तरह हाट-बाजार में लोग वाहन खड़े कर देते हैं।

खबरें और भी हैं...