पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज हवा आंधी के बीच दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

तेज हवा आंधी के बीच दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज हवा आंधी के बीच दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

धामनोद |
मंगलवार दोपहर 2 बजे बाद नगर एवं आसपास के क्षेत्र में तेज हवा आंधी के साथ बारिश हुई। झोपड़ियों की छत उड़ गई। बिजली के तार टूट गए। जिससे लोगों का नुकसान तो हुआ ही साथ बिजली भी काफी देर बंद रही। सड़क पर हवा आंधी के बीच असंतुलित वाहनों को अज्ञात वाहनों ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुराने एबी रोड पर साईं नगर कॉलोनी दूधी के सामने बाइक सवार विनोद पिता संतोष जायसवाल नि. उमरिया चांदाखेड़ी देवास हवा का अचानक झोंका चलने से अनियंत्रित हो गए। जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना बगवानिया रोड पर हुई। दुगनी नि. गणेश पिता ताराचंद (25) की तेज हवा के कारण अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हाे गई। दोनों मृतकों को शासकीय अस्पताल लाया गया। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...