धर्म: अलबेला हनुमान मंदिर परिसर में कन्य भोज हुआ
धामनोद| नगर के गुलझरा स्थित अलबेला हनुमान मंदिर परिसर में मां भगवती कन्या भोज समिति द्वारा माह कि प्रत्येक अमावस्या पर अपनी परंपरा अनुसार विगत 3 वर्षों से लगातार कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अमावस्या पर 200 से अधिक कन्याओं को भोजन कराया। समिति सदस्यों ने पूजन कर दक्षिणा भेंट की। समिति के पूर्णाशंकर मैनेजर, सीताराम पाटीदार, भगवान पाटीदार, दिनेश पाटीदार, आकाश पाटीदार, विश्राम पाटीदार, विजय नामदेव समेत सदस्य व श्रद्धालु मौजूद थे।