पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माल खाली कराने की बात को लेकर मंडी में हंगामा, सचिव की समझाइश के बाद री ऑप्शन में माल वापस बिका

माल खाली कराने की बात को लेकर मंडी में हंगामा, सचिव की समझाइश के बाद री-ऑप्शन में माल वापस बिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में डाॅलर चने की बंपर आवक हो रही है। नगर के व्यापारियों के अलावा इंदौर क्षेत्र के व्यापारी भी मंडी में आकर माल खरीद रहे हैं। शुक्रवार को इंदौर की बंशी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक द्वारा चना खरीदा गया लेकिन उपज में कुछ किसानों का माल गुणवत्तायुक्त नहीं निकलने पर पर उसे वापस मंडी पहुंचा दिया। जिससे किसान आक्रोशित हो गए।

किसान संघ के वल्लभ पाटीदार ने बताया व्यापारी जानबूझकर अच्छे माल को भी गुणवत्ताहीन बता रहे हैं ताकि भाव कम देना पड़े। जिन तीन किसानों का माल हल्का बताकर मंडी में बिक्री के लिए वापस पहुंचाया गया उनकी गुणवत्ता अच्छी होने के बावजूद व्यापारी ने माल खाली नहीं करवाया। गहमागहमी के बीच व्यापारी प्रतिनिधि शिवशंकर पाटीदार व मंडी सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने किसानों को समझाइश दी। तब जाकर फिर से माल की बिक्री हुई।

व्यापारी प्रतिनिधि शिवशंकर पाटीदार ने बताया कुछ कंपनियां सिर्फ गुणवत्तायुक्त माल खरीदती है। किसान के माल में कुछ कमी होने पर ही उसे वापस भेजा जाता है क्योंकि नीलामी बोली में व्यापारी पूरी उपज नहीं देख पाता।

धामनोद. मंडी सचिव को समस्या बताते किसान ।

खबरें और भी हैं...