अध्यक्ष ने परिवार की मदद कर वार्ड 14 में पेयजल का काम शुरू करवाया
धामनोद| नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने वार्ड 8 के पार्षद प्रतिनिधि राजू कर्मा के साथ वार्ड में स्थित एक निर्धन परिवार में युवक की मौत होेने पर बैठने पहुंचे। विधवा मां का एक मात्र सहारा उसका बेटा इस दुिनया से चला गया। अध्यक्ष ने महिला की मदद कर तीसरे के कार्यक्रम का खर्च खुद ने उठाया। घर में पंखा भी नहीं होेन से अध्यक्ष ने पार्षद प्रतिनिधि को कहकर स्वयं खड़े रहकर तुरंत पंखा लगवाया। बेगंदा रोड वार्ड नं 14 में जाकर पेयजल समस्या को देख पार्षद दिनेश भार्गव के की उपस्थिति में पाइप लाइन डालने का काम शुरू करवाया।