पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालवीया अस्पताल में 8वीं की छात्रा के प्राइवेट पार्ट से डॉक्टर ने की छेड़छाड़

मालवीया अस्पताल में 8वीं की छात्रा के प्राइवेट पार्ट से डॉक्टर ने की छेड़छाड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धामनोद में पथरी का इलाज कराने आई नाबालिग से ज्यादती, एफआईआर दर्ज

भास्कर संवाददाता | धामनोद/धार

धामनोद के मालवीया अस्पताल में पथरी का इलाज कराने आई 13 साल की 8वीं की छात्रा के प्राइवेट पार्ट से डॉ. जीएन मालवीया ने छेड़छाड़ की। 13 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने डॉ. मालवीया पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अजा-अजजा एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बड़वानी जिले के बरूफाटक की रहने वाली किशोरी अपने माता-पिता के साथ शुक्रवार को धामनोद थाना पहुंची। आप बीती बताई।

किशोरी ने बताया कि जनवरी से किडनी में पथरी होने का इलाज मालवीया अस्पताल में चल रहा है। डॉ. मालवीया ने मुझे बायीं किडनी में पथरी होना बताया है। कल (12 अप्रैल) दोपहर 1 बजे मैं मेरी मम्मी के साथ डॉ. मालवीया के पास चेकअप के लिए आई थी। डॉक्टर साहब मुझे चेक करने के लिए दूसरे कमरे में ले गए। मेरी मम्मी को डॉक्टर ने कमरे में आने से मना कर दिया और दरवाजा अंदर से लगा लिया। मुझे चेक करने के बहाने मेरे प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। फिर कहने लगा कि बाहर बैठाे दवा लिख देता हूं। दवाई लेकर मैं और मम्मी घर आ गए। शाम को पापा घर आए और पूछा कि डॉक्टर ने क्या कहा तो मैंने राेते हुए कहा कि पापा वो अच्छे डॉक्टर नहीं हैं। मैं अब वहां इलाज कराने नहीं जाऊंगी। अस्पताल की सारी घटना पापा को बताई। पापा ने कहा-तूने यह बात मम्मी को क्यों नहीं बताई। मैंने पापा को बताया कि मैं बहुत डर गई थी। पापा ने डॉ. मालवीया से फोन पर बात की तो उन्होंने फोन काट कर बंद कर लिया। मामले की जांच एसआई हीना जोशी को सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं...