पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 वर्ष तक के बच्चों को नि: शुल्क श्रवण यंत्र बाटेंगे

6 वर्ष तक के बच्चों को नि: शुल्क श्रवण यंत्र बाटेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 वर्ष तक के बच्चों को नि: शुल्क श्रवण यंत्र बाटेंगे

धामनोद | लायंस क्लब द्वारा नि:शुल्क श्रवण यंत्र कॉक्लियर इंप्लांट का शिविर 14 एवं 15 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नोबेल हियरिंग सेंटर साउथ तुकोगंज इंदौर में लगाया जाएगा। शिविर में ओएई एवं एबीआर जैसी महंगी जांच एक माह के बच्चे से लेकर 6 वर्ष तक की उम्र के बच्चों की नि:शुल्क की जाएगी। कॉक्लियर इंप्लांट का खर्च सामान्यतः 6 लाख रु. आता है जो शिविर के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क किया जाएगा। शिविर इंदौर में लग रहा है लेकिन अन्नपूर्णा रोगी सेवा ट्रस्ट धामनोद एवं आसपास के क्षेत्र के रोगियों को शिविर की जानकारी दे रहा है। जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष दीपक प्रधान ने दी।

खबरें और भी हैं...